लॉक डाउन में ईमानदारी से पढ़ाई करने पर अध्यापिका ने दी साइकिल ईनाम


समीक्षा न्यूज-मनोज तोमर   
धौलाना। यूं तो बेसिक शिक्षा विभाग हमेशा लोगों की तर्जनी के निशाने पर रहता है। लेकिन कुछ अध्यापक सराहनीय कार्य भी करते हैं। गांव कपूरपुर के परिषदीय विद्यालय की अध्यापिका मानसी भटनागर ने कक्षा छह के छात्र प्रिंस को लाक डाउन के दौरान विषम परिस्थितियों में बेहतर पढ़ाई करने से खुश होकर एक साइकिल ईनाम स्वरूप प्रदान की है। जिससे छात्र के स्वजन जहां गदगद हैं वहीं अध्यापिका की सराहनीय कार्य की प्रशंसा गांव में की जा रही है।यह जानकारी देते हुए ए आर पी सीमा तोमर ने बताया कि गांव कपूरपुर में संविलयान विद्यालय स्थित है। लाक डाउन के दौरान कक्षा छह के छात्र प्रिंस ने घर रहकर अध्यापिका मानसी भटनागर के दिशा निर्देश पर बेहतर पढ़ाई की। जिसकी जानकारी टेस्ट के माध्यम से हुई। अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन प्रिंस ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। जिससे खुश होकर मानसी भटनागर ने एक नई साइकिल ईनाम स्वरूप प्रदान की है। प्रभारी प्रधान अध्यापिका अंजना, सहायक अध्यापिका बेबी, सताक्षी व माहेश्वरी, सपना आदि ने भी उत्साहवर्धन किया। प्रिंस की मां कविता ने अध्यापकों के शिक्षण शैली को सराहा है। साथ ही आभार जताया। वहीं गांव के लोग भी इस कार्य की प्रशंसा करते नजर आए।


Comments

Popular posts from this blog

ई—केवाईसी ना होने की दशा में जांच उपरांत नहीं मिलेगा राशन कार्ड का लाभ: श्री अमित कुमार तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न

लोक अदालत में पेशकार के संविदा पद की नियुक्ति हेतु 65 वर्ष तक के व्यक्ति करें आवेदन: श्री कुमार मिताक्षर, अपर जिला जज