धनसिंह—समीक्षा न्यूज
क्लब की सूची में पदेन पदाधिकारी को पदनाम से संशोधित व पुनगर्ठन क्लब की मान्यता को नवीनीकरण कराया जाये: जिलाधिकारी
—————————————————————
जी०डी०ए० उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद को उपाध्यक्ष के रूप में जोड़ा जाये: श्री राकेश कुमार सिंह
—————————————————————
गाजियाबाद, 21 जुलाई 2023। जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट के महात्मा गाँधी सभागार में दिनांक 21-07-2023 'दी आफिसर्स क्लब राजनगर' की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने क्लब की सूची में पदेन पदाधिकारी को पदनाम से संशोधित व पुनगर्ठन करते हुए निर्देश दिये कि क्लब की मान्यता को नवीनीकरण कराया जाये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि 'दी आफिसर्स क्लब राजनगर' में उपाध्यक्ष जी०डी०ए० व नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद को उपाध्यक्ष के रूप में जोड़ा जाये। जिससे दी आफिसर्स क्लब राजनगर को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, ए०सी०पी० कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला, मुख्य कोषाधिकारी, चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स ललित जायसवाल, डा० पी०एन० अरोडा, सी०ओ०ओ० यशोदा अस्पताल कौशाम्बी, भूपेन्द्र सिंह चौहान वेव सिटी विशेष कार्याधिकारी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व उक्त क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment