स्वच्छता अभियान-एक नया संकल्प : देवेंद्र कुमार






गाजियाबाद। नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलाए जा रहे  स्वच्छ भारत अभियान-एक नया संकल्प के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन माई भारत - गाजियाबाद के तत्वावधान में गिरी मार्केट लोनी में  नेहरू महिला मंडल के सहयोग  एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नेहरू केंद्र गाजियाबाद के उपनिदेशक श्री देवेंद्र कुमार ने सभी युवा स्वयं सेविकाओं को बताया जिस प्रकार हम अपने घरों को साफ सुथरा रखते हैं  उसी भावना को ध्यान में रखते हुए  अपने घर के बाहर  भी सफाई पर ध्यान रखना है तथा मार्केट से खरीदी गई सामान जो अक्सर पॉलिथीन में मिलता है उसे सड़कों या गलियों या नालियों में नहीं फेंकना चाहिए।  सिंगल यूज प्लास्टिक, पानी की प्लास्टिक बोतले तथा सड़कों, गलियों तथा नालियों में फेंकी गई पॉलिथीन  पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अभिशाप है। उन्होंने आगे बताया कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर पॉलिथीन या अन्य प्लास्टिक वस्तु फेंकना या गंदगी फैलाना हमारे चरित्र में नहीं होना चाहिए। हमे अपने संस्कार और स्वभाव में सफाई की भावना को अपने अपनाना चाहिए।  इस स्वच्छता के संकल्प को अपने जीवन में ग्रहण करना है।नेहरू महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनिता रुहेला ने सभी लड़कियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लड़कियों को टी शर्ट तथा कैप का वितरण किया गया।  अंत में एक रैली निकालकर सभी कॉलोनी वासियों को 'हमें अपना कर्तव्य निभाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है 'नारे के माध्यम से सफाई का संदेश दिया गया ।कार्यक्रम में तराना मंतशा  तूबा गुलिस्ता सोनी आरजू अंजलि खुशबू मुस्कान सोनिया सरिता सहिस्ता प्रियंका दर्शन अनीशा अलीशा आदि लड़कियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संयोजन नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के पूर्व युवा स्वयंसेवक श्री तालिब ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न

प्रेम, खुशहाली और एकता का प्रतीक होली का पर्व: ऋषभ राणा

शिक्षा के साथ—साथ बच्चों में संस्कृति और सभ्यता का भी ज्ञान होना चाहिए:माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल