गौतमबुद्धनगर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर अवनीश सक्सेना द्वारा दीवानी न्यायालय गौतमबुद्धनगर में प्रातः 10:00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित हुये।अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऋचा उपाध्याय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुये वादों से संबंधित विवरण उपलब्ध कराये गये।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अवनीश सक्सेना की अध्यक्षता में दिनांक 08.03.2025 को मुख्यालय व तहसील स्तर आयोजित किया गया। जिसमें जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 182589 वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व न्यायालय द्वारा 79445 मामले तथा बैंक द्वारा 353 मामलें, एन०पी०सी०एल० द्वारा 80 मामलें व यू०पी०पी०सी०एल द्वारा 2730 मामलें तथा श्रम न्यायालय द्वारा 292 मामलें व धनराशि 36344948 है, पुलिस विभाग द्वारा 7536 मामलों का निस्तारण किया गया। बी०एस०एन०एल० द्वारा 142 गामलें तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ऑनलाईन प्रार्थपत्र व कमर्शिल मीडिएशन व मीडिएटर द्वारा 1240 मामले निस्तारित हुये तथा यातायात विभाग द्वारा 300200 मामलों का निस्तारण किया गया तथा परिवहन विभाग द्वारा 23125 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार प्री-लिटिगेशन के 417591 मामलें निस्तारित हुये। अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऋचा उपाध्याय द्वारा बताया गया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 600180 वाद निस्तारित हुये।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयवार निस्तारित वादों का विवरण निम्न है- श्री अवनीश सक्सेना जिला जज 05 वादों का निस्तारण किया गया। श्री मयंक चौहान भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण द्वारा 12 वाद हैं। श्री वतशल श्रीवास्तव पीठासीन अधिकारी मोटा दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 31 वाद व समझौता धनराशि 15155000 है। श्री बुद्धि सागर मिश्रा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 37 वाद है। श्री रविन्द्रनाथ दुबे पीठासीन अधिकारी, कामर्शियल कोट-1 द्वारा 06 वाद व समझौता धनराशि 16748748 है। श्री कुनाल वेपा पीठासीन अधिकारी, कॉमर्शियल कोर्ट-2 द्वारा 11 वाद व समझौता धनराशि 15608845 है। श्रीमती प्रतिक्षा नागर अपर जिला जज प्रथम द्वारा 03 वाद है। श्री विकास नागर अपर जिला जज पोक्सो कोर्ट प्रथम द्वारा 01 वाद हैं। श्री विजय कुमार हिमांशु अपर जिला जज द्वितीय विशेष न्यायाधीश, (एस०सी० एस०टी एक्ट) द्वारा 06 वाद है। श्री संजय सिंह अपर जिला जज तृतीय द्वारा 01 वाद है। श्री चन्द्र मोहन श्रीवास्तव अपर जिला जज, पोक्सो कोर्ट प्रथम द्वारा 612 वाद व जुर्माना 6097320 है। श्रीमती बुशरा आदिल रिजवी अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 2 वाद हैं। श्री राजेश कुमार मिश्रा अपर जिला जज-षष्टम द्वारा 02 वाद है। श्री सौरभ द्विवेदी अपर जिला जज / पोक्सो द्वितीय द्वारा 22 वाद है। श्रीमती बबीता पाठक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 36625 वाद व जुर्माना धनराशि 8300620 हैं। श्री मयंक त्रिपाठी सिविल जज सी०वि० द्वारा 46 वाद व समझौता धनराशि 295372 हैं। श्रीमती शिवानी त्यागी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 2417 वाद जुर्माना धनराशि 641200 है। श्री रवि कुमार सागर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय द्वारा 4633 वाद व जुर्माना धनराशि 547300 है। श्रीमती अर्पिता सिंह राठौर अपर सिविल जज सी०वि०/ऐसीजेएम-1 द्वारा 15548 जुर्माना धनराशि 140550 है। श्री दिव्यकॉन्त सिंह राठौर अतिरिक्त सिविल जज सी०डि0 द्वारा 20225 वाद व समझौता धनराशि 183600 है। श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव अपर सिविल जज सी०डि० एफ०टी०सी० द्वारा 1663 वाद व जुर्माना धनराशि 213250 है। श्रीमती रिचा शुक्ला सिविल जज जु०डि० व पीठासीन अधिकारी वर्चुअल कोर्ट द्वारा 10 सिविल वाद तथा 100000 चालान में जुर्माना धनराशि 3627200 है। श्री नाजिम अकबर सिविल जज जू०डि० जेवर द्वारा 63 वाद व जुर्माना धनराशि 63830 है। श्री राजेन्द्र कुमार तृतीय विशेष न्यायाधीश न्यायालय एनआईएक्ट द्वारा 71 वाद व समझौता धनराशि 22510683 है। श्री प्रदीप कुमार कंसल अतिरिक्त न्यायालय-1 द्वारा 106 वाद है। श्री नलिन कॉत त्यागी अतिरिक्त न्यायालय संख्या-2 द्वारा 70 वाद व 28176000 समझौता धनराशि है। श्री अनिल कुमार पीठासीन अधिकारी जिला उपभोक्ता न्यायालय द्वारा 30 वाद व समझौता धनराशि 15671247 है। इस प्रकार जनपद स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 182589 वादों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 2448 मामलें प्री-लिटीगेशन स्तर पर निस्तारित हुये। राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा 7536 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 79445 वाद निस्तारित हुयें।
उपरोक्तानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 600180 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें समझौता धनराशि 193688488 है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारीगण व डीएलएसए में नामित महिला मध्यस्थ अधिवक्ता उपस्थिति हुये तथा उक्त कार्यकम के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत चिन्हित 05 महिलाओं को कन्या जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बेबी किट का वितरण भी किया गया। इस के अतिरिक्त जिला दिव्यांग विभाग द्वारा चिन्हित 02 व्यक्ति व 01 बालिका को व्हील चेयर वितरण की गई। इस के अतिरिक्त यातायात विभाग के सहयोग से व एनजीओ के सदस्यों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्क्ड़ नाटक की प्रस्तुति की गई तथा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को व न्यायालय महिला कर्मचारीगण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment