Posts

क्षेत्रीय अध्यक्ष को बधाई दी: पंचम चौधरी

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसौदिया जी को उनके आवास पर जाकर सभी मित्रों कार्यकर्ताओं के साथ जाकर बुका देकर सुभकामनाए दी इस अवसर पर बीजेपी नेता पंचम चौधरी पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन मनोज डागर सुनील चौधरी टीटू में सोनू चौधरी सन्नी डागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चैत्र छठ पूजा मनाई: पंचम चौधरी

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  साहिबाबाद।   पूर्वांचल मिथिलांचल के लोगों का पवित्र छठ पूजा का त्यौहार साइट फॉर रामा कृष्णा स्थित पार्क में भव्य पूर्ण तरीके से मनाया गया इसमें साहिबाबाद गांव की पूर्वांचल मिथिलांचल समाज की सभी माताओं बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर बीजेपी वरिष्ठ नेता पंचम चौधरी पूर्व पार्षद चेयरमैन वसुंधरा जोन सुनील चौधरी टीटू भाई गुंजन श्रीवास्तव सत्य प्रकाश दलजीत सिंह संतोष मिश्रा अवधेश यादव एनएन झा लालाराम जी रामप्रवेश यादव पप्पू गुप्ता सरवन मुकेश कुमार पृथ्वी सिंह आकाश सन्नी एवं चौकी इंचार्ज नरेंद्र चौधरी धीरेंद्र शर्मा जी ने सुंदर व्यवस्था संभाली।

मोदी जी के मन की बात सुनी: पंचम चौधरी

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  साहिबाबाद।  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 99 वे मन की बात के कार्यक्रम को ब्रिज विहार मंडल के वार्ड 40 में बूथ नंबर 162 पर बीजेपी नेता पंचम चौधरी के आवास पर आयोजित हुआ इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर श्री राजेश्वर प्रसाद पूर्व पार्षद चेयरमैन पंचम चौधरी मनोज डागर संजय चौहान विनेश कौशिक सुनील चौधरी टीटू भाई अमित चौहान श्याम दत्त कौशिक कुलदीप चौधरी आलोक चौधरी मुकेश वाल्मीकि लक्ष्मण चौधरी अभिषेक चौधरी पंकज कुमार दीपक तेवतिया सुगन पाल राजकुमार वर्मा रमेश चौधरी अमूल वाल्मीकि रोनक चौधरी पृथ्वी सिंह आकाश पंडित राहुल सिंह विनीत चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश का विस्तार

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज साहिबाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रतीक माथुर के नेतृत्व में जिला गाजियाबाद की टीम द्वारा करी किंगडम रेस्टोरेंट्स शक्ति खंड 3 इंदिरापुरम पर मुख्य अतिथि राष्ट्रिय संगठन मंत्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पीसीएल श्रीवास्तव राष्ट्रिय कार्यवाहिक अध्यक्षा श्रीमती बरखा सिन्हा द्वारा आदरणीय आकाश श्रीवास्तव का मेरठ जिले के प्रभारी नियुक्त होने पर पुष्पगुछ देकर और पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया और शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। इस सम्मान समारोह में पी सी एल श्रीवास्तव  राष्ट्रिय संगठन मंत्री द्वारा बहुत ही सुन्दर उद्बोधन सुनने का सोभाग्य मिला और बताया गया की अभी संगठन 23 राज्यो में काम कर रहा है और चित्रांश परिवार की निस्वार्थ भाव से सहायता कर रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रिय संगठन मंत्री पी सी एल श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यवाहिका अध्यक्ष श्रीमती बरखा सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं मण्डल प्रभारी मेरठ मण्डल आकाश श्रीवास्तव  प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रतीक माथुर  जिलाध्यक्ष गाजियाबाद वैभव

नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मेरठ मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  गाजियाबाद। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मेरठ मंडल के मंडलीय एवं जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक जनपद गाजियाबाद में आयोजित की गई। बैठक में मंत्री जी ने मेरठ मंडल के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। बैठक में उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण  मेरठ मंडल ने माननीय मंत्री जी को अवगत कराया कि मंडल के सभी जनपदों में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति कर ली गई है। मंडल के जनपदों में शासन द्वारा  योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जारी बजट का शत प्रतिशत उपभोग कर लाभार्थियों को लाभान्वित करा दिया गया है ।उन्होंने शादी अनुदान योजना, छात्रवृत्ति योजना, ओ लेवल प्रशिक्षण योजना आदि के प्रगति के संबंध में  मंत्री जी को अवगत कराया। इसी क्रम में माननीय मंत्री जी ने मंडल के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्योंकि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और विभागों द्वारा शासन द्वारा

पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत डा मोनिका गुप्ता लोगों को कर रही जागरूक

Image
समीक्षा न्यूज—विवेक जैन - डाइबिटीज, हृदय रोग, थायराइड, मोटापा, ब्रेन स्ट्रोक, पाली सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम जैसी अनेकों बीमारियों से बचाव के लिए मोटे अनाज का करे सेवन - डा मोनिका गुप्ता बागपत। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य पोषण मिशन उत्तर-प्रदेश द्वारा 20 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे सामान्य दिनचर्या में होने वाली बीमारियों से लोगों का बचाव हो सके। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बागपत डा मोनिका गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। वह लोगों को मोटे अनाज से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों में औषधीय गुण, विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। बताया कि मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करके डाइबिटीज, हृदय रोग, थायराइड, मोटापा, ब्रेन स्ट्रोक, पाली सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम जैसी अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। मोटे अनाज आयरन, प्रोटीन, विटा

फूड़ पॉइजनिंग आपदा में फैजपुर निनाना पीएचसी ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

Image
समीक्षा न्यूज—विवेक जैन - बागपत सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत सहित पांच चिकित्सकों, तीन सीएचओ, फार्मासिस्ट व आशाओं की टीम ने आधी रात को घर-घर जाकर किया सर्वे, पूरी रात की मरीजों की सेवा - जिस समय फूड़ पॉइजनिंग आपदा के शिकार लोगों को छोड़कर पूरा जनपद चैन से सो रहा था उस समय स्वास्थ्य विभाग के लोग अपना चैन ओर आराम छोड़कर निभा रहे थे अपना फर्ज  बागपत। बागपत के फैजपुर निनाना गांव में भंडारे की खिचड़ी से बीमार हुए लोगों को अविलम्ब चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग ने जितनी त्वरित कार्यवाही की उसके लिए सीएमओ सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग की जनपदभर में प्रशंसा हो रही है। जिला अस्पताल व फैजपुर निनाना पीएचसी में मरीजों का तुरन्त ईलाज किया गया। फैजपुर निनाना पीएचसी पर इस आपदा को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तुरंत बागपत सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत सहित पांच चिकित्सकों, तीन सीएचओ, दो फार्मासिस्टों व आशाओं की टीम को नियुक्त किया। जिन्होंने आधी रात में घर-घर जाकर फूड़ पॉइजनिंग आपदा के शिकार मरीजों का सर्वे किया व मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी। उन्होंने पूरी रात मरीज

"श्रीराम मानव से महामानव तक" गोष्ठी संपन्न

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  श्री राम ने जीवन में लिए व्रतों का पालन किया- आचार्य हरिओम शास्त्री गाजियाबाद।  केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "श्री राम मानव से महा मानव तक " विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल से 521 वाँ वेबिनार था। वैदिक प्रवक्ता आचार्य हरिओम शास्त्री ने कहा कि श्री राम ने जो व्रत संकल्प लिए उनका पूर्णतः पालन किया। श्रीराम चन्द्र जी महाराज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम बन गए।क्योंकि उनका अपना जीवन अपने सुख और समृद्धि के लिए नहीं बल्कि प्राणिमात्र के लिए था।वे एक आदर्श राजा,आदर्श पुत्र,आदर्श पिता,आदर्श भाई,आदर्श पति, आदर्श मित्र थे।वे केवल  आदर्श मित्र ही नहीं बल्कि एक आदर्श शत्रु भी थे।आदर्श मानव  हेतु जो भी गुण,कर्म और स्वभाव आवश्यक होते हैं वे सभी राजकुमार श्री राम में दिखाई देते हैं।महाकवि कालिदास ने रघुवंश महाकाव्य में कहा है कि - शैशवेऽभ्यस्त विद्यानां,यौवने विषयैषिणाम्।वार्धक्ये मुनिवृत्तानां,योगेनान्ते तनुत्यजाम्।। अर्थात् रघुवंशी राजाओं का जीवन बचपन में विद्याओं का अभ्यास करने,यौवन में विषयों का भोग करने,बुढ़ापे में ऋषि मुनियो

ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि में 121 कन्या पूजन कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  गाजियाबाद। "ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ( पंजी.)" द्वारा  संत रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर में संचालित  "इन्दू शिशु विद्या सदन"  में कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें 121 कन्या और लंगुरिया उपस्थित थे। नवरात्रि के मध्य में सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा कर  बच्चों को फलाहार मिठाई, फल के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तुएं और दक्षिणा प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बडे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों की वार्षिक परीक्षा का समापन हुआ है और एक अप्रैल को उनका परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। नवरात्रि के साथ-साथ बच्चों के मन में नई क्लास में जाने का उत्साह भी दिखाई देता था।  कन्या पूजन में ट्रस्ट व स्कूल के संरक्षक  मेघ राज  अरोड़ा, स्वरूप नारायण, कोषाध्यक्ष एम. एल. त्रिपाठी,मंत्री आमोद कपूर,कार्यलय प्रमुख बी. डी. सागर, मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा(स्वतंत्र पत्रकार), उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी ,सुशीला सागर,  सुधा रानी , स्कूल समिति के प्रबन्धक डॉ. राजकुमार आर्या, ट्रस्टी मुन्नी लाल बरनवाल,ट्रस्ट की सचिव और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा तथा के. सी.भटनागर

पार्षद मनोज गोयल ने अपने वार्ड में बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख गठित किया

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 कौशांबी-वैशाली के कार्यवाहक निगम पार्षद मनोज गोयल ने गाजियाबाद नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि अब किसी भी वक्त नगरीय निकाय चुनाव करवाने की घोषणा राज्य चुनाव आयोग कर सकता है। मंगलवार को निगम पार्षद मनोज गोयल ने अपने कार्यालय पर वार्ड के संयोजक बी एस त्रिपाठी, मंडल महामंत्री अर्जुन तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, मंडल मंत्री शुभम सिंह वार्ड सचिव विनोद कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख का गठन किया गया। बता दें कि भाजपा संगठन में पन्ना प्रमुख मतदान की वह महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और खुद को आवंटित हुए मतदाताओं के संपर्क में आदि से अंत तक बने रहते हैं और व्यक्तिगत सम्पर्क के आधार पर पार्टी के पक्ष में समय पर निर्णायक मतदान करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद की अपने पन्ना प्रमुखों पर शुरू से ही मजबूत पकड़ रही है, क्योंकि वो सतत उनके सम्पर्क में बने रहते हैं।

श्री बसंत त्यागी को प्रदेश मंत्री बनाएं जाने पर भाजपा नेता कपिल पांचाल ने दी बधाई

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  ग़ाज़ियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल मंत्री व विश्वकर्मा महासभा प्रदेश महासचिव ने भाजपा नवनियुक्त श्री बसंत त्यागी जी के निवास स्थान पर भेंट कर नवीन दायित्व मिलने पर फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर वं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  नवनियुक्त प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से कार्य कर रहे है। श्री बसंत त्यागी पूर्व में जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं  बसंत त्यागी को प्रदेश मंत्री नियुक्ति किए जाने पर पार्टी के कार्यकताओ में काफी उत्साह दखने को मिल रहा हैं  मुख रूप से मंडल मंत्री डॉ रवीश शर्मा जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री एस सी मोर्चा दीपक चन्दा जी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुपम सक्सेना जी बूथ अध्यक्ष हेमंत कुमार जी रविन्द्र जी कृष्ण त्यागी जी उपस्थित रहे।

पार्षद सरदार सिंह भाटी के प्रयासो से 15 लाख की लागत से सीवर लाइन को मंजूरी

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  आरडब्लूए के अध्यक्ष आरसी शर्मा, मुकेश यादव, ठाकुर रवि भाटी ने नारियल फोड़ कर किया उद्घाटन साहिबाबाद। वार्ड 37  विक्रम एंक्लेव साहिबाबाद में पार्षद सरदार सिंह भाटी के प्रयासो से 15 लाख की लागत से सीवर लाइन का उद्घाटन आरडब्लूए के अध्यक्ष आर सी शर्मा, मुकेश यादव , ठाकुर रवि भाटी ने नारियल फोड़ कर किया। पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया यह सीवर लाइन पूर्व पार्षद विजय गोतम जी की गली विक्रम एंक्लेव शालीमार गार्डन  साहिबाबाद गाजियाबाद में डाली जा रही है इस सीवर लाइन डलने से यहा के निवासियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेग। इस मौके पर पार्षद सरदार सिंह भाटी, पूर्व पार्षद राजकुमारी, ठाकुर रवि भाटी, कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, पूर्व पार्षद विजय गोतम, दीपक ठाकुर, सोमनाथ चौहान, सी पी सिंह, आरसी शर्मा, मुकेश यादव, मोनू सेंगर, रतन पाल, राजपाल, समाचार, रघुवीर, दीपक सैन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रामपार्क में किया राइज पब्लिल स्कूल का उद्घाटन

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज लोनी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार को लोनी के  रामपार्क स्थित राणा चौक के नजदीक राइज पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, प्रबंधक अक्षय सिंह, तोता सिंह भंडारी, जैनेंद्र नेगी, कुलबीर चौहान, अनिल डेयरी, रमेश प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्कूल के उद्घाटन के बाद प्रबंधकों को बधाई देते हुए कहा आज शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण समाजिक अंग है इस दिशा में सक्षम लोग आगे आ रहे है शिक्षा की अलख जगा रहे है तो यह प्रदेश सरकार की आसान नीतियों के कारण संभव हुआ है। लोनी में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य हुआ है डिग्री कॉलेज, आईटी कॉलेज, स्तरीय निजी स्कूलों का लोनी में आना लोनी की बदलती तस्वीर है। भविष्य में दिल्ली से नजदीक होने व सभी सुविधाओं की उपलब्धता के कारण लोनी शिक्षा का हब कहलाएं इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

आर्य समाज स्थापना दिवस संपन्न

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  संस्कारित चरित्रवान युवा राष्ट्र बचायेगे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य  दिल्ली। सोमवार को आर्य समाज सोहन गंज, घंटाघर , दिल्ली में नव संवत्सर यज्ञ व आर्य समाज स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। यज्ञ आचार्य राघवेन्द्र शास्त्री ने करवाया। मुख्य अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) ने कहा कि राष्ट्र चरित्रवान व संस्कारित युवाओ से बनता है आर्य जनों को नव वर्ष पर युवा निर्माण का संकल्प लेना चाहिए तभी राष्ट्र का भविष्य उज्जवल हो सकता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज वैचारिक आंदोलन है जो लोगों की सोचने की दिशा व दशा बदलता है। यह नववर्ष पूरे विश्व का है क्योंकि इसी दिन सृष्टि का आरम्भ हुआ था। वैदिक विद्वान आचार्य अखिलेश भारती ने यज्ञ व अग्नि के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि अग्नि को पवित्र माना गया है और प्रत्येक शुभ कार्य अग्नि प्रज्वलित करके ही किया जाता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन ओम सपरा प्रधान उत्तरी दिल्ली वेद प्रचार मंडल ने किया। प्रधान नेत्र पाल आर्य ने आभार व्यक्त किया। गायिका प्रतिभा सपरा ,दया आर्य ने मधुर भजन सुनाए। प्रमुख रूप से शंकर गु

वेद प्रचार परिषद द्वारा बहुकुण्डीय यज्ञ सौल्लास सम्पन्न

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  स्वामी दयानंद ने अज्ञान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था जिसे आर्यों आज भी जारी रखना होगा-डा जयेन्द्र आचार्य गाजियाबाद। वेद प्रचार परिषद के तत्वावधान में बहुकुण्डीय यज्ञ संकल्प वाटिका पार्क, सैक्टर-15 ,वसुन्धरा में मास्टर निरंजन कुमार की अध्यक्षता में  सौल्लास सम्पन्न हुआ। आर्य जगत की सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका शकुन्तला आर्या एवं देश भूषण चावला ने भजनों द्वारा ऋषि महिमा एवं ईश भक्ति का गुणगान किया जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे। महायज्ञ के ब्रह्मा एवं मुख्य वक्ता डा जयेन्द्र आचार्य (कुलपति आर्ष गुरुकुल नोएडा) ने बहुकुण्डीय यज्ञ सम्पन्न किया यज्ञ महिमा एवं वेद महिमा का गुणगान करते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने इतिहास में विभिन्न युद्ध पढ़े हैं लेकिन स्वामी दयानंद ने पहली बार अज्ञान के खिलाफ अंतहीन युद्ध शुरू किया था,उन्होंने कहा इंसान का सबसे बड़ा शत्रु अज्ञान है, अविद्या है,इसलिए अविद्या का नाश और विद्या की वृद्धि करनी चाहिए।स्वामी दयानंद चाहते थे दुनियां में वेद का पठन-पाठन हो, शास्त्र के बिना तर्क खोखला होता है,सत्य की कोई मेरिट नहीं होती इसलिए आपने सूर्य बनना है

सीडीएस पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Image
समीक्षा न्यूज —विवेक जैन बागपत। बागपत के हसरनपुर मसूरी स्थित सीडीएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खेकड़ा के एसएचओ विरेन्द्र राणा ने मुख्य अतिथि व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकला के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा, विरेन्द्र यादव, एड़वोकेट प्रियंका आर्या, एड़वोकेट पूजा शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट, योगेश शर्मा, कैप्टन बलबीर सिंह, प्रो नईमुद्दीन अंसारी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल द्वारा सभी अतिथियों को फूल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जविलत कर किया गया। इसके उपरान्त प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। नर्सरी में सादिक, एलकेजी मे चांद, यूकेजी में मानवी, पहली कक्षा में तनवी, दूसरी कक्षा में सानवी शर्मा, तीसरी कक्षा में लक्षिता, चौथी कक्षा में तनुष्का, पांचवी कक्षा में वंशिका,

प्रसिद्ध जैन तीर्थ पद्मावती धाम खेकड़ा में हुई मां की भक्तिमय आराधना

Image
विवेक जैन—समीक्षा न्यूज  - नवीन जैन सोनिया जैन बाहुबली एन्कलेव दिल्ली को मिला चौकी नमनकर्त्ता का सौभाग्य बागपत। बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थाे में शुमार चमत्कारी श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम खेकड़ा में मां पद्मावती की भक्तिमय आराधना की गयी। मां की भक्तिमय आराधना उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन संतो में शुमार गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के पावन सानिध्य व आचार्य श्री 108 सन्मतिसागर महाराज के मंगल आर्शीवाद में सम्पन्न हुई। दीपक सरगम, आयरन जैन, प्रीति जैन जैसे अनेकों भजन गायकों ने माँ पद्मावती के एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मां पद्मावती की भक्ति आराधना में चौकी नमनकर्त्ता का सौभाग्य नवीन जैन सोनिया जैन बाहुबली एन्कलेव दिल्ली को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की आयोजन कर्त्ता श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती दिगम्बर जैन मन्दिर समिति ने आने वाले समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्मावती धाम के अध्यक्ष शिखरचन्द जैन रिच्छाराम जैन, धाम की प्रबन्ध समिति के मुख्य संयोजक सुनील जैन, संयोजक लाजपतराय जैन, महामंत्री अंकुश जै

भारतीय जैन मिलन बड़ौत को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड

Image
विवेक जैन—समीक्षा न्यूज  - अधिवेशन में निखिल जैन को भामाशाह अवार्ड व वीर पुनीत जैन को वीर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से किया गया सम्मानित बागपत। बड़ौत शहर के श्री अजितनाथ सभागार में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या पांच का क्षेत्रीय अधिवेशन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र संख्या पांच के विभिन्न जैन मिलन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने शिरकत की। अधिवेशन में भारतीय जैन मिलन के विशिष्ट संरक्षक सुरेश जैन ऋतुराज, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार जैन सहारनपुर, राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन मनोज कुमार जैन मुजफ्फरनगर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन देहरादून, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जय कुमार जैन सोनीपत, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विजय जैन एडवोकेट सहित अनेकों वक्ताओं द्वारा भारतीय जैन मिलन के महत्व, भारतीय जैन मिलन के द्वारा जैन समाज के हितों में किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला गया व जैन समाज के लोगों की समस्याओं व उसके निराकरण पर गहन मंथन हुआ। इस अवसर पर जैन समाज की कम होती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की

प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी नगरपालिका चुनाव: पं.ललित शर्मा

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  लोनी। नगर पालिका के राहुल गार्डन कॉलोनी में शनिवार को आयोजित नुक्कड़ सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पंडित ललित शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर लोगों को आश्वस्त किया। इस दौरान भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने कहा कि 2023 के लोनी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी क्योंकि उत्तर प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी ने जो अद्भुत विकास कार्य किए हैं वह देश की आजादी से अब तक के सर्वाधिक विकास कार्य हैं। आज लोनी के यशस्वी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के नेतृतव में लोनी की छवि बदली है  शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली से लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए है कुछ बाकी है जिसमें जलनिकासी शामिल जिसे शीघ्र कराया जाएगा । जलनिकासी का कार्य नगरपालिका का होता है जिसे पूर्व के चैयरमेन ने 300 करोड़ के घोटाले के कारण कभी होने नहीं दिया ऐसे लोगों को समय जवाब देगा और जनता इस बार उनकी जमानत जब्त करवाकर उन्हें

कौशाम्बी नंदा टॉवर के लोगों से मिले कार्यवाहक पार्षद मनोज गोयल, एकत्रित किये विकास पर सुझाव

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  स्थानीय लोगों ने अपने निगम पार्षद को विकास पुरुष बताया और कहा कि लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं मनोज गोयल गाजियाबाद। रविवार को वार्ड नम्बर 72 कौशाम्बी के  कार्यवाहक निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी नंदा टावर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष नागेंद्र विजयवर्गीय, समाजसेवी कर्नल अश्वनी कुमार, डॉक्टर योगेश कुमार, शिव शंकर उपाध्याय के साथ कौशांबी में हुए विकास कार्य की चर्चा की। इस क्रम में सभी लोगों ने कौशांबी में निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा करवाये हुए काम की प्रशंसा की। इसकी क्रम में कार्यवाहक पार्षद मनोज गोयल से लोगों से सुझाव एकत्रित किये कि कौशांबी दिखने में और अधिक कैसे अच्छा लगे। इस नजरिये से लोगों ने बहुमूल्य सुझाव दिए हैं, जिसपर वो अपने स्तर से अमल करेंगे। लोगों ने बताया कि पिछले 5 सालों में एक पार्षद के रूप में उन्होंने कौशाम्बी के समग्र विकास पर पूरा ध्यान दिया है। जब भी लोगों ने उन्हें याद किया, वो अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए और हर छोटी-बड़ी समस्या का निदान अपनी पार्टी के स्तर से और स्थानीय प्रशासन के स्तर से करवाया, जिस

हिन्दुत्व भगवा सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब: वेद नागर

Image
समीक्षा न्यूज नेटवर्क गाजियाबाद। 1 अप्रेल के हिन्दुत्व सम्मेलन को सफल बनाने के लिये आज की यात्रा में उमड़ा जनसैलाब नही निकली आजतक कोई ऐसी हिन्दुत्व यात्रा। आज भाजपा नेता व संस्थापक अध्यक्ष गौ रक्षा हिन्दू दल वेद नागर के नेतृत्व मे 1 अप्रेल को लेकर होने जा रहे हिन्दुत्व कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज हज़ारों गाड़ी मोटरसाइकिल के साथ विशाल यात्रा निकाली गयी वेद नागर ने बताया हमारी 14 वी यात्रा का आयोजन था जिस तरह से लोगों ने यात्रा को सफल बनाया है उसी तरह 1 अप्रेल के भी कार्यक्रम को विशाल ओर सफल बनाया जायेगा हमारा समेललन योगी आदित्य नाथ जी को व बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री को समर्पित किया जायेगा सम्मेलन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीर्थ सिंह रावत जी लोकसभा सांसद महेश शर्मा विधायक सांसद महामण्डलेश्वर जगत गुरु समेत बड़े बड़े दिग्गज नेता व साधु संत आ रहे है।

नव संवत्सर में योग संस्थान ने किया सामूहिक योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  हमारी सांसें प्राण ऊर्जा की वाहक हैं-मनमोहन वोहरा नव संवत्सर ब्रह्मांड का नववर्ष है-डा मधु पोद्दार गाजियाबाद। अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान पंजीकृत द्वारा नव संवत्सर के स्वागत में आर्य समाज गांधी नगर में सामूहिक योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया,जिसमें लगभग 100 साधकों ने भाग लिया। संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयोजक अशोक शास्त्री जी ने ओ३म् की ध्वनि,गायत्री मंत्र और दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र को प्रारंभ किया।उन्होंने सभी को हास्यासन कराया जिससे सभी में ऊष्मा का संचार हो गया। संस्थान के महामंत्री एवं मंच संचालक दयानन्द शर्मा ने साधकों को सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन,ग्रीवा,हाथों पैरों के संचालन का अभ्यास कराया और उसके लाभों की चर्चा की।उन्होंने शिविर में भाग लेने पर साधकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि योग हमारे मन मस्तिष्क को ठीक करता है,इससे हम तनाव मुक्त रहते हैं। संस्थान के उपाध्यक्ष श्री मनमोहन वोहरा ने साधकों को मनोमय कोष, प्राणमय कोष को एक्टिवेट करने के लिए पद्मासन में बैठा कर बहुत ही महत्वपूर्ण दीर्घश्वसन का अभ्यास कराया,सांसों को नियमित करने

"मृत्यु एक शाश्वत सत्य" पर गोष्ठी संपन्न

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज   मृत्यु जर्जर मकान से नए मकान में प्रवेश का नाम है -साध्वी रमा चावला  गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "मृत्यु एक शाश्वत सत्य" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल से 520 वाँ वेबिनार था। वैदिक विदुषी साध्वी रमा चावला ने कहा कि मृत्यु परमात्मा का अटल नियम है।सत्य तो यह है की मृत्यु से जीवन का सूत्र टूटता नहीं है,केवल रूप बदलता है।मृत्यु अनेक दुखों से छूट जाने का मार्ग है।शमशान भूमि हमें जीवन का मूल्य बताती है और परमात्मा जीवात्मा की याद दिलाती है। मृत्यु को गुरु माना गया है मृत्यु के भय से भगवान के प्रति प्रीति बढ़ती है मृत्यु के समय से स्मरण से मनुष्य परमात्मा के निकट आता है।मृत्यु का चिंतन मानव को पाप अपराध अधर्म और बुराइयों आदि से बचाकर सन्मार्ग तथा प्रभु भक्ति की ओर ले जाता है।मृत्यु की उपमा  पुराने मकान जर्जर कपड़े तथा सांप की केंचुली से दी गई है।अच्छी मृत्यु फसल के समान मानी गई है जब फसल पक जाती है तो काट ली जाती है पूर्ण आयु भोगने के बाद मृत्यु सुखद मानी जाती है जैसे अगरबत्ती जल जाती है परंतु पीछे सुगंध छोड़ जात

सतेंद्र सिसोदिया पश्चिमी उ.प्र. भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त, पार्षद सरादर सिंह भाटी, रवि भाटी, कालीचरण पहलवान ने दी बधाई

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  गाजियबाद। सतेंद्र सिसोदिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्षद सरदार सिंह भाटी व ठाकुर रवि भाटी क्षेत्रीय कार्यकरिणी सदस्य व काली चरण पहलवान व दीपक ठाकुर व समस्त टीम नें पुष्प गुच्छ देकर उनके निवास स्थान पहुंचकर उनको बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की। पार्षद सरदार सिंह भाटी ने बताया कि सतेन्द्र सिसोदिया जी की नियुक्ति से सामान्य कार्यकर्ताओं में बहुत  उत्साह बड़ा है। हम सभी कार्यकर्त्ता भाजपा के शीर्ष नेतृव का धन्यवाद आभार व्यक्त करते है। इस मोके पर मौजूद रहें पार्षद सरदार सिंह भाटी, ठाकुर रवि भाटी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो, कालीचरण पहलवान, दीपक ठाकुर, सोमनाथ चौहान, कैलाश यादव, अरुण चौधरी आदि कार्यकर्ताओ ने मिलकर फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर बधाई दी

महिला उन्नति संस्था और टूगैदर वी इम्पैक्ट फाउंडेशन ने की "हर घर विद्या" अभियान की शुरुआत

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज   नोएडा। झुग्गी झोपडी मे रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर परिवारों के शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था और टूगैदर वी इम्पैक्ट फाउंडेशन ने मिलकर "हर घर विद्या" अभियान की शुरुआत की गई।    बच्चो को शिक्षण सामग्री देते हुए फाउंडेशन की रिद्धिमा गौर ने कहा कि शिक्षा पर सबका अधिकार है कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते है हमारा उद्देश्य है हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ा जाये। डा राहुल वर्मा ने बताया कि बच्चो मे पढने के प्रति ललक देखकर इन्हे शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। रोजाना दो घंटे की पढाई कराकर इन्हे प्राथमिक ज्ञान देकर स्कूल से जोड़ने का कार्य किया जायेगा । इस दौरान प्रांजल बंसल, साधना त्रिपाठी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, डा ओमवीर बघेल और महासचिव अनिल भाटी मौजूद रहे।

92 वे बलिदान दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  बलिदानी राष्ट्र की नीव के पत्थर होते हैं -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य  नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर आर्य समाज सरस्वती विहार (पीतमपुरा) दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के कौने कौने से सैकड़ों आर्य समाजियों ने पहुॅंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि शहीद राष्ट्र की अमानत हैं उनके बलिदान पर ही राष्ट्र की नींव खड़ी होती है।नयी पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में बताने की आवश्यकता है जिससे वह राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो इसलिये पाठ्यक्रम में उनके बारे में जानकारी देनी चाहिए। महर्षि दयानन्द सरस्वती क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्रोत रहे हज़ारों नौजवान उनकी प्रेरणा से आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। निगम पार्षद शिखा भारद्वाज व भाजपा नेता नीरज गुप्ता ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  सुप्रसिद्ध गायक नरेंद्र आर्य सुमन व पिंकी आर्य के देश भक्ति गीतों पर लोग झूम उठे।युवा नेता संजीव महाजन ने कहा कि आर्य समाज युवा शक्ति क

पार्षद मनोज गोयल ने टीबी रोग ग्रस्त बच्चों को सबके साथ मिलकर बांटे पुष्टाहार

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  गाजियाबाद। शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र वैशाली में वार्ड नम्बर 72 के  निवर्तमान पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गोयल के  द्वारा टीबी रोग से ग्रस्त गोद ली हुई बच्ची स्नेहा तथा अन्य लोग जो इस संक्रामक रोग से ग्रस्त हैं, को पुंडीर फाउंडेशन के वरुण पुंडीर के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई पौष्टिक खाद्य सामग्री बांटी गई।  इस मौके पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि टीबी रोग से ग्रस्त सभी लोगों को पौष्टिक खाना खाना चाहिए और दूसरे लोगों के सम्पर्क में जाने से बचना चाहिए। क्योंकि सांस के द्वारा यह बीमारी एक दूसरे में ट्रांसफर हो जाती है। ऐसे मरीजों को खांसते वक्त मुंह पर रुमाल अवश्य रख लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी लोगों के योगदान हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा का बहुत बड़ा योगदान रहा। इसलिए हम उन सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर पवित्रा, रश्मि, मोहित, गौरी, महावीर सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नरेन्द्र कश्यप, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा / राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने की प्रेसवार्ता

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  कल सूरत की अदालत के न्यायिक निर्णय में श्री राहुल गाँधी को ओ०बी०सी० समाज के सरनेम पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर अपशब्द कहने पर सजा दी गयी। यह पूरी कानूनी प्रक्रिया 04 साल तक चली। क्या कांग्रेस पार्टी का अंहकार और राहुल गाँधी का अहंकार देश के कानून से बड़ा है ? क्या किसी समाज के सरनेम को जो सरनेम लगाकर के ओ०बी०सी० समाज अपने सामाजिक पहचान को रखते हों, उसको अपशब्द कहना, उसको अपमानित करना क्या यह किसी राष्ट्रीय नेता का कार्य हैं ? कोर्ट द्वारा भी उनको बार-बार समझाने और अपनी गलती की माफी मांगने का अवसर दिया गया, तो भी अपने अंहकार में उसको स्वीकार नहीं किया गया और राहुल गाँधी का यह लगातार अपशब्द कहना, झूठ कहना, असत्य कहना, यह उनकी आदत में शुमार है। केवल किसी जाति या समाज को अपमानित करना ही नहीं, बल्कि उन्होंने लंदन में जाकर पूरे भारत, भारत के संविधान और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भी अपमानित करने का कार्य किया है। कोई भी देश का राष्ट्रीय नेता जाकर के भारत के लोकतंत्र के लिए विदेशी शक्ति का आह्वन करे यह देश का सबसे बड़ा अपमान है, और हमारे देश की जिस संसदीय परम्परा को,

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पु पहलवान के नेतृत्व में "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम आयोजित

Image
धनसिंह—समीक्षा न्यूज  गाजियाबाद। वार्ड 78 शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महामंत्री पप्पु पहलवान के नेतृत्व में भाजपा एवंम शहीद स्थल समिति की ओर से "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी स्वतन्त्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश जी द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि जलि अर्पित करी गयी। कपिल देव अग्रवाल जी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए लाखों की संख्या में लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जो शहीद होने के बाद अमर हो गए। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ऐसे ही देश के सपूत थे, जो हमेशा युवाओं और पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मोदी सरकार द्वारा दी गयी है। मोदी सरकार ने देश हित में जो बड़े फैसले लिए हैं, उन्हें लेने की हिम