सीएम ने 60.90 की लागत से बनने वाले विश्रामगृह का किया शिलान्यास, कई सड़कों का होगा डामरीकरण
वाचस्पति रयाल समीक्षा न्यूज 11वाँ श्री घंटाकर्ण धाम में आयोजित दिव्य/ महायज्ञ अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नरेद्रनगर। समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर पट्टी क्वीली के घंडियाल पर्वत शिखर पर विराजमान घंटाकरण धाम में 11 वाँ दिव्य महायज्ञ/अनुष्ठान के समापन पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान भी भगवान घंटाकर्ण धाम पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान घंटाकर्ण मंदिर में माथा टेका और मन्नतें मांगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर द्वारा मंदिर धाम से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर बने हेलीपैड पर उतरे, इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश की वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री धामी का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपार भीड़ व जन समर्थन को देखते हुए गदगद नजर आए। अपने संबोधन में धामी ने जनता द्वारा दिए जा रहे अपार जनसमर्थन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वा