मा0 मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल राजभर जी की अध्यक्षता में श्रमिकों के हितलाभ वितरण के सम्बन्ध में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ बोर्ड द्वारा संचालित एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जन-जागरूकता के सम्बन्ध में मा0 मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल राजभर जी की अध्यक्षता में द यूफोरिया बैंक्वेट हॉल, पटेल नगर तृतीय, गाजियाबाद में श्रमिकों के हितलाभ वितरण के सम्बन्ध में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मा0 राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री मनोहर लाल पंथ ’मन्नू कोरी’ जी, श्री सुरेश कश्यप, सदस्य विधान परिषद, महानगर अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा एवं भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के 150 से अधिक कार्यकर्ता तथा 300 से अधिक श्रमिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मा0 राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री मनोहर लाल पंथ ’मन्नू कोरी’ जी द्वारा अपने उद्बोधन में निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का आवाह्न किया गया कि श्रमिक श्रम कार्यालय गाजियाबाद से सम्पर्क कर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का हितलाभ प्राप्त करें। मा0 मंत्री, श्रम एव